हल्द्वानी: नियमितीकरण करने की मांग को लेकर गरजे रोडवेज कर्मचारी

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की आमसभा मंगलवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में आयोजित की गई। सभी संगठनों के प्रांतीय पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। आमसभा का मुख्य मुद्दा निगम में कार्यरत संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मियों के नियमितीकरण से जुड़ा रहा। मांग पूरी कराने के लिए जल्द आंदोलन की रणनीति तैयार करने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की आमसभा मंगलवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में आयोजित की गई। सभी संगठनों के प्रांतीय पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। आमसभा का मुख्य मुद्दा निगम में कार्यरत संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मियों के नियमितीकरण से जुड़ा रहा। मांग पूरी कराने के लिए जल्द आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई।

कर्मचारियों ने कहा कि रोडवेज में काफी पद रिक्त चल रहे हैं। उन पदों पर सालों से संविदा एवं विशेष श्रेणी के रूप में सेवाएं दे रहे कर्मियों को नियमित किया जाए। आम सभा में फैसला लिया गया कि मोर्चा के सभी घटक दल हर डिपो में बैठक कर जल्द ही आगे की रणनीति बनाकर कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

इसके अलावा कर्मचारी नेताओं ने सभी डिपो व बस अड्डे में हो रही डग्गामारी को बंद कराने, हाईवे पर ढाबा संचालकों की मनमानी रोकने, ई-टिकटिंग मशीनों को ठीक कराने, चालकों को डीजल औसत में आरोपित नहीं करने की मांग उठाई। साथ ही एक कमेटी बनाकर एसीपी का फिर से निर्धारण किए जाने और अनुबंधित बसों का संचालन कम किए जाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कमल पपनै और संचालन राम अवध यादव ने किया। आम सभा में रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ, एसटी एससी श्रमिक संघ के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).