हल्द्वानी

हल्द्वानी : आरटीओ के कर्जदार नहीं करा पाएंगे फिटनेस, न होगी वाहन की सर्विस

हल्द्वानी :  आरटीओ के कर्जदार नहीं करा पाएंगे फिटनेस, न होगी वाहन की सर्विस
अगर आप आरटीओ के कर्जदार हैं यानी आपके वाहन पर चालान बकाया है तो समझ लीजिए कि अब आपके वाहन की फिटनेस नहीं हो पाएगी। न सिर्फ फिटनेस बल्कि शोरूम ले जाकर आप अपने वाहन की सर्विस या मरम्मत भी नहीं करा पाएंगे। परिवहन विभाग ने हल्द्वानी संभाग में इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं। अब बकाया चालान और टैक्स का भुगतान किए बिना कमर्शियल वाहनों की फिटनेस नहीं होगी।

हल्द्वानी : डिजिटल तरीके से होगी जनगणना, स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण

जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना (पीई) और स्व-गणना की तैयारियों को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल और मैदानी स्तर पर आने वाली चुनौतियों से निपटने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना में डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल एप और स्व-गणना पोर्टल की व्यवस्था की गई है।
उत्तराखंड  हल्द्वानी 

उत्तराखंड में रोडवेज बसों का चक्का जाम : 3 महीने से वेतन न मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी, थमेगी बसों की रफ्तार?

उत्तराखंड में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और टनकपुर समेत प्रदेशभर में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।
उत्तराखंड  हल्द्वानी 

Cyclone Arnab: यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओले भी गिरने के आसार; उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Cyclone Arnab के असर से यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि की संभावना है।
देश  उत्तर प्रदेश  उत्तराखंड  लखनऊ  बरेली  प्रयागराज  कानपुर  देहरादून  हल्द्वानी 

हल्द्वानी : तीन दुग्ध समितियों को 29.39 लाख का बोनस वितरित

धनतेरस और दीपावली से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने तीन दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के पशुपालकों को 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित किया।
उत्तराखंड  हल्द्वानी 

सावधान: दिवाली पर शुभकामना संदेश, ग्रीटिंग कार्ड्स और आकर्षक ऑफर्स खाली कर सकते है आपका बैंक खाता

दीपावली पर शुभकामना संदेशों और ग्रीटिंग कार्ड्स के नाम पर आ रही अनजान एपीके फाइलें आपके फोन को हैक कर सकती हैं। ठगों के इस नए जाल से कैसे बचना है और गलती होने पर क्या करना है, पूरी खबर पढ़ें।
उत्तराखंड  हल्द्वानी 

Uttarakhand News : महिला दरोगा पर तानी पिस्तौल, एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा, सीओ को सौंपी गई मामले की जांच

नैनीताल जिले में महिला दरोगा आरती सचदेवा की शिकायत पर एसओजी कांस्टेबल अनिल गिरी के खिलाफ मारपीट, पिस्तौल तानने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को निलंबित कर मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
उत्तराखंड  नैनीताल  हल्द्वानी 

Bareilly News : मिनिस्टर पत्नी से टकराव के बाद मुश्किल में घिरे पप्पू गिरधारी, बरेली पहुंची उत्तराखंड पुलिस की SIT

पप्पू गिरधारी, जो बरेली से लेकर उत्तराखंड की राजनीति तक चर्चा में छाए रहते हैं। इस बार पत्नी के साथ झगड़े में घिरते नजर आ रहे हैं। मंत्री रेखा आर्य ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम जांच कर रही है। इस क्रीम में टीम बरेली पहुंची है। यहां पप्पू गिरधारी के आपराधिक रिकॉर्ड, आर्थिक साम्राज्य का पता लगा रही है। 
Top News  उत्तर प्रदेश  उत्तराखंड  बरेली  देहरादून  हल्द्वानी 

हल्द्वानी से अच्छी खबर: ट्रंचिंग ग्राउंड का बोझ हुआ कम, बड़ी मशीन के जरिए सिर्फ 15 दिन में बन रही 1200 किलो खाद

हल्द्वानी नगर निगम ने गौला रोखड़ ट्रंचिंग ग्राउंड में गीले कचरे के निस्तारण के लिए बड़ी मशीन लगाई है, जिससे सिर्फ 15 दिन में 1200 किलो कम्पोस्ट खाद तैयार हो रही है और कचरे के पहाड़ जैसी समस्या से राहत मिल रही है।
उत्तराखंड  हल्द्वानी 

Kathgodam Railway Station: 142 साल का हुआ काठगोदाम स्टेशन, हेरिटेज तस्वीरों में दिखी ऐतिहासिक विरासत

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के 142 साल पूरे होने पर स्टेशन महोत्सव आयोजित किया गया। हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी, सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण रहे।
उत्तराखंड  Special  हल्द्वानी 

Electricity Theft: सुबह 5 बजे बनभूलपुरा में छापा, बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम का शिकंजा; 102 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सोमवार सुबह 5 बजे ऊर्जा निगम, विजिलेंस और पुलिस ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। 102 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्तराखंड  देहरादून  हल्द्वानी 

Haldwani: पहाड़ जाने वाले मार्गों पर लगा भीषण जाम, समय पर इलाज न मिलने से बुजुर्ग की मौत

हल्द्वानी के पहाड़ी मार्गों पर लगे भारी जाम के कारण एम्बुलेंस और निजी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ताजा मामले में हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाए जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की जाम में फंसने से समय पर इलाज न मिलने पर मौत हो गई।
उत्तराखंड  नैनीताल  हल्द्वानी