हल्द्वानी: जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों का यूनिक आईडी बनना शुरू

नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अस्पतालों में हर स्वास्थ्यकर्मी की एक यूनिक आईडी होगी। इसके तहत कर्मी को एक नंबर मिलेगा। साथ ही यूनिक आईडी में उसका पूरा ब्योरा दर्ज होगा। अनिवार्य तौर पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को यह आईडी बनवानी है। बेस अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की यूनिक आईडी का काम बनाने का काम …

नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अस्पतालों में हर स्वास्थ्यकर्मी की एक यूनिक आईडी होगी। इसके तहत कर्मी को एक नंबर मिलेगा। साथ ही यूनिक आईडी में उसका पूरा ब्योरा दर्ज होगा। अनिवार्य तौर पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को यह आईडी बनवानी है।

बेस अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की यूनिक आईडी का काम बनाने का काम शुरू हो गया है। अस्पताल के 16 डॉक्टरों की यूनिक आईडी बनाई जा चुकी है। उन्हें यूनिक आईडी कार्ड के साथ ही नंबर भी उपलब्ध कर दिया गया है। बता दें कि सरकार के आदेश के तहत जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों की यूनिक आईडी बनाई जानी आवश्यक है। इसमें सभी स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया जा रहा है।

डॉक्टर, नर्सेज, वार्ड बॉय, फार्मेसिस्ट, टैक्निशियन सभी की यूनिक आईडी बनाई जायेगी। राज्य सरकार के अधीन कर्मचारी से लेकर उन कर्मचारियों को भी की यूनिक आईडी बनाई जायेगी जो अन्य संस्थाओं के तहत स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे हैं। इनमें संविदा कर्मचारी से लेकर एनएचएम कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसके बाद कर्मचारियों का पूरा ब्योरा यूनिक आईडी में दर्ज किया जायेगा।

यह होगा फायदा
हल्द्वानी। किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को यूनिक आईडी नंबर बनाने के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों को अपडेट कराना होगा। उसके सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जायेगी। जांच के दौरान अगर किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी के प्रमाण पत्र फर्जी पाये जायेंगे तो उसकी जांच की जायेगी। प्रमाण पत्रों की जांच होने के बाद संबंधित विभाग में योग्य व्यक्ति ही काम करेगा।

पहाड़ों में भी काम हुआ शुरू
हल्द्वानी। इस योजना के तहत पहाड़ों के अस्पतालों में भी काम शुरू हो गया है। धारी ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों की यूनिक आईडी बना दी गई है। पहले चरण में डॉक्टरों को शामिल किया जा रहा है। इसके बाद अगले चरण में अन्य कर्मचारियों को शामिल किया जायेगा।

सरकार के आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की यूनिक आईडी बनाई जा रही है। इसके तहत सभी कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों को रिकॉर्ड में अपडेट किया जा रहा है।

-डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ, नैनीताल

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).