हल्द्वानी: त्रेता युग का जटायु साफ करेगा कलयुग का कूड़ा

जटायु मशीन की 16 घंटे कार्य करने की क्षमता

नियमित 8 कोलोमीटर करेगा सड़कों की सफाई 

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम शहर को साफ-स्वच्छ बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने रामपुर रोड स्थित गली नंबर 8 में खाली पड़े प्लाट में डंप हुए कचरा स्थल पर जटायु मशीन का लोकार्पण किया।  

नगर निगम में कर्मचारियों की बजाय अब जटायु की मौजूदगी दिखेगी, जो शहर में कूड़े- कचरे को हटाने के लिए 16 घंटे काम करेगा। जिससे नगर निगम खाली पड़े प्लाटों, सड़को व ऐसी जगह जहां पर कूड़े का अंबार लगा है, इसे हटाने के लिये अब जटायु मोर्चा संभाल कर शहर की सफाई में जुटेगा।

45 लाख रुपये की लागत से क्रय की गई जटायु मशीन एक बार में 8 किलोमीटर सड़क की सफाई करने में सक्षम है। मशीनरी इतनी सुचारू और परेशानी मुक्त है कि चालक और परिचालक को बिना किसी समस्या के हर दिन 2 टन कचरा इकट्ठा करने में मदद मिलेगी। एक ओर जहां इस मशीन के आने से नगर निगम कर्मियों को राहत मिलेंगी वहीं समय की बचत होगी।

मेयर डॉ जोगेंदर पाल सिंह रौतेला ने बताया कि जटायु के आने से अब शहर में सफाई अभियान में तेजी आयेगी, जटायु से 16 घंटे कार्य लिया जायेगा। जिससे शहर के खाली पड़े प्लाट में जमा कूड़े को साफ किया जायेगा। अगर इसके परिणाम अच्छे रहे तो जटायु बढ़ाने पर अमल किया जायेगा। पुणे की एक कंपनी से इस जटायु को खरीदा गया है। जो सूखे और गीले कूड़े को आसानी से डंप करेगा।

जटायु मशीन की खासियत 

जटायु मशीन एक सुपर सीरीज की हैवी-ड्यूटी वैक्यूम उपकरण है। इसके वैक्यूम हाईप्रेशर से लंबे समय डंप हुए कूड़ा को समेटने में मदद मिलेगी। इधर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अभी जटायु मशीन को संचालित करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। ट्रेनिंग पूरा होते ही इस मशीन को पहले चरण में रामपुर रोड पर लगाया जाएगा। जहां सड़कों के किनारे डंप हुए कचरे को साफ किया जाएगा।

 

  

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).