हल्द्वानी: नगर निगम के 36 पार्को पर नशेड़ियों का अड्डा

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। शहर में बेशकीमती भूमि पर बने 36 पार्क नशेड़ियों का अड्डा बने हैं। नगर निगम के इन पार्को में शाम ढलते ही नशेड़ियों की महफिल जम जाती है। इन पार्को में स्थानीय नागरिकों का जाना दूभर है। जिम्मेदार निगम और पुलिस प्रशासन देखने तक नहीं जाता। नगर निगम के शहर भर में …

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। शहर में बेशकीमती भूमि पर बने 36 पार्क नशेड़ियों का अड्डा बने हैं। नगर निगम के इन पार्को में शाम ढलते ही नशेड़ियों की महफिल जम जाती है। इन पार्को में स्थानीय नागरिकों का जाना दूभर है। जिम्मेदार निगम और पुलिस प्रशासन देखने तक नहीं जाता।

नगर निगम के शहर भर में 48 पार्क हैं। इनमें से 12 पार्क निजी संस्थाओं ने गोद लिए हैं। गोद लिए पार्को को छोड़ दिया जाए तो बाकी का बदहाल हैं। आम नागरिक इन वीरान पार्को की दशा को देखते हुए जाने से कतराते हैं। लेकिन दूसरी ओर नशेड़ियों के लिए ये पार्क मुफीद अड्डा बने हैं। शाम ढलते ही इन पार्को में नशेड़ियों की महफिल सज जाती है। देर रात तक पार्को में अवांछनीय गतिविधियां होती हैं। पार्को में प्रकाश व्यवस्था न होने से नशेड़ी बेधड़क आवाजाही करते हैं। शहर के प्रबुद्ध नागरिक और निजी संस्थाएं पार्को की बदहाली और नशेड़ियों की करतूतों की शिकायत करते रहते हैं। लेकिन देखरेख का जिम्मेदार नगर निगम और कानून का अनुपालन कराने वाला पुलिस महकमा इस ओर ध्यान नहीं देता है।

निश्चित तौर पर बदहाल पार्क असामाजिक और अवांछनीय गतिविधियों का ठिकाना बने हैं। इस संबंध में शिकायतें मिलती हैं। पार्को को इनके चंगुल से मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन का पत्र लिखा जाएगा। नगर निगम भी अपने स्तर पर कदम उठाएगा।
डॉ जोगेंद्र सिंह रौतेला, मेयर, नगर निगम

पार्को में अवांछनीय गतिविधियों का पता चलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। अधीनस्थों को गश्त के दौरान पार्को की ओर ध्यान देने का कहा गया है। स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शियों को इस संबंध में पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देनी चाहिए।
डॉ जगदीश चंद्र, प्रभारी एसपी सिटी, हल्द्वानी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).