हल्द्वानी: बुजुर्गों को लगा कोविड का टीका

हल्द्वानी, अमृत विचार। धारी ब्लॉक के चौखुटा निवासरत सामाजिक कार्यकर्ता व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की महिला सेल अध्यक्षा लिली मार्गरेट भट्टाचारजी के सहयोग से शनिवार को चौखुटा ग्राम निवासरत बारह बुजुर्गों और महिलाओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी और उन्हें पदमपुरी अस्पताल ले जाकर कोविड टीका लगाया गया। लिली ने बताया कि जो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। धारी ब्लॉक के चौखुटा निवासरत सामाजिक कार्यकर्ता व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की महिला सेल अध्यक्षा लिली मार्गरेट भट्टाचारजी के सहयोग से शनिवार को चौखुटा ग्राम निवासरत बारह बुजुर्गों और महिलाओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी और उन्हें पदमपुरी अस्पताल ले जाकर कोविड टीका लगाया गया।

लिली ने बताया कि जो लोग असहाय हैं उनकी मदद को वाहन की व्यवस्था की गयी है जो लगातार जारी रहेगी। जरूरतमंद लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। ऐसे लोगों का टीकाकरण पदमपुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा और टीकाकरण के बाद उन्हें वापस उनके आवास तक छोड़ा जाएगा।

वहीं इस दौरान अस्पताल में तैनात डा.दीपक शर्मा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोविड टीके प्रति जागरूक किया और कहा कि लोगों को टीके को लेकर कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए अफवाहों पर न जाएं और अस्पताल आकर अपना टीकाकरण करवाएं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).