उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा ‘सफेद मोर’

अंकुर शर्मा, हल्द्वानी। बाघों के लिए मशहूर उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पहली बार ‘सफेद मोर’ देखा गया है। सफेद मोर दिखने के बाद सीटीआर प्रशासन खासा उत्साहित है। सीटीआर अधिकारियों के अनुसार, कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज की वन टीम ने गश्त के दौरान जंगलों में मोरों का झुंड देखा। इस …

अंकुर शर्मा, हल्द्वानी। बाघों के लिए मशहूर उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पहली बार ‘सफेद मोर’ देखा गया है। सफेद मोर दिखने के बाद सीटीआर प्रशासन खासा उत्साहित है। सीटीआर अधिकारियों के अनुसार, कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज की वन टीम ने गश्त के दौरान जंगलों में मोरों का झुंड देखा। इस बीच टीम ने एक सफेद मोर को झुंड में देखा तो दंग रह गए। टीम ने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

झिरना रेंज में सफेद मोर के मिलने से सीटीआर प्रशासन खासा उत्साहित है। वन अधिकारियों के अनुसार उत्तराखंड में पहली बार कार्बेट टाइगर रिजर्व में सफेद मोर देखा गया है। वन अधिकारियों ने ट्रैपिंग कैमरा के साथ ही पैट्रोलिंग स्टाफ को भी इसकी निगरानी के निर्देश दिए हैं ताकि इसके संरक्षण एवं संवर्द्धन पर जोर दिया जा सके। वही मानसून सीजन में शिकार के मद्देनजर भी अलर्ट जारी किया गया है।

अल्बिनो मोर के नाम से भी जाना जाता है
सफेद मोर को अल्बिनो मोर भी कहते हैं। यह भारतीय मोर की अनुवांशिक रूप ही है। इसका मीट, पंखी, फेदर की वजह से इसका शिकार किया जाता है इस वजह से यह पक्षी जंगलों से गायब हो गया है।

…तो उत्तराखंड के जंगलों में पहली बार दिखा सफेद मोर
पक्षी विशेषज्ञ एजी अंसारी की माने तो सफेद मोर कार्बेट टाइगर रिजर्व ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के जंगलों में पहली बार देखा गया है। अभी तक सफेद मोर कहीं भी नहीं देखा गया है। यह पहली बार है कि जब जंगल में सफेद मोर मिला है यह सीटीआर की समृद्ध जैव विविधता व पक्षियों के लिए अनुकूल वास स्थल का भी संकेत है। अपर प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन ने भी कहा कि अभी तक उत्तराखंड के जंगलों में अभी तक सफेद मोर नहीं देखा गया है।

 ‘अनुवांशिकी विभिन्नता’ ने इस मोर को बनाया खास
वन्यजीव जानकारों के अनुसार अमूमन मोर में नीले, काले-पीले, हरे कई रंग होते हैं लेकिन ‘अनुवांशिकी विभिन्नता’ की वजह से मोर में बाकी रंग नहीं आते हैं। इस वजह से मोर सफेद रह जाता है। इसकी यही अनुवांशिकी विभिन्नता इसे दूसरे मोरों से खास बनाती है और लोग सफेद मोर को देखकर आनंदित हो जाते हैं।

कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में पहली बार सफेद मोर देखा गया है। इससे पहले आज तक कभी सीटीआर में सफेद मोर रिपोर्ट नहीं हुआ है। हमने निगरानी तेज कर दी है साथ ही इसके संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए भी योजना बनाई जा रही है।
-कल्याणी, डिप्टी डायरेक्ट, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).