हल्द्वानी: दो जुलाई से मिल जाएगी आपको पसीने से राहत

हल्द्वानी, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुमाऊं क्षेत्र में बारिश दौर शुरू हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से आमजन परेशान है। दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रात में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुमाऊं क्षेत्र में बारिश दौर शुरू हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी।

गर्मी से आमजन परेशान है। दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इधर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस समय उमस भरी गर्मी पड़ रही है।

गुरूवार तक यह गर्मी पड़ती रहेगी। शुक्रवार से बारिश होगी और मैदान और पहाड़ सभी जगह बारिश होगी। पहाड़ में अच्छी बारिश होने का अनुमान है तो वहीं मैदानी इलाकों में दो दिन में ही 60 मिमी तक बारिश हो सकती है।

सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा तापमान
हल्द्वानी। हल्द्वानी सहित आसपास के मैदानी इलाकों में दिन के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).