हल्द्वानी: राजनीति में फंसा सफाई कर्मियों का आंदोलन

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर स्पष्ट कर दिया  कि किसी भी अन्य सफाई संगठनों द्वारा होने वाले आंदोलन का वह समर्थन नही करेगा। स्वच्छकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने संघ द्वारा की गई 14 सूत्रीय मांगों को शासन के समक्ष …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर स्पष्ट कर दिया  कि किसी भी अन्य सफाई संगठनों द्वारा होने वाले आंदोलन का वह समर्थन नही करेगा। स्वच्छकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने संघ द्वारा की गई 14 सूत्रीय मांगों को शासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।

20 जुलाई को वह विभागीय अधिकारियों, संघ व संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद 21 जुलाई को मुख्यमंत्री के समक्ष सफाई कर्मियों की समस्याओं को प्रमुखता से रख निवारण करेंगे। उधर दूसरी तरफ देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ की ओर से 19 जुलाई से प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार करने का फैसला किया गया है।

इससे पूर्व दोनों कर्मचारी संगठनों ने  मंत्री आवास का घेराव कर मांगों के निस्तारण की मांग की थी। लेकिन देवभूमि कर्मचारी संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांगों के निवारण के लिए आवास कूच के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने आवास से पहले ही  रोक दिया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह की मंत्री से फोन पर वार्ता भी हुई थी।

उन्होंने मंत्री पर वार्ता के दौरान अभद्रता से बात करने व अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मंत्री की प्रतिक्रिया से आक्रोशित देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने आंदोलन कर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जबकि इसके बाद 16 जुलाई को स्वच्छकार कर्मचारी संघ द्वारा भी मंत्री आवास का घेराव कर बाकायदा ज्ञापन सौंपा गया था। इस दौरान पदाधिकारियों से वार्ता कर मंत्री ने सभी 14 सूत्रीय मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दे दिया है।

इसके दो दिन बाद स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने शहर स्थित एक हॉल में प्रेसवार्ता आयोजित कर किसी अन्य संगठन द्वारा प्रस्तावित कार्य बहिष्कार आंदोलन में समर्थन नही देने की बात कही है। प्रेसवार्ता में जानकारी दे रहे स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर ने कहा कि मंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद जनहीत को देखते हुए फिलहाल किसी प्रकार का आंदोलन स्वच्छकार कर्मचारी संघ नही किया जाएगा। लेकिन 14 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नही किया गया तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).