नैनीताल: विपक्ष के सुर में मिले टीसीआर1 के सुर, ईशारों-ईशारों में कह डाली ये बड़ी बात…

नैनीताल, अमृत विचार। भले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदले हुए 6 महीने से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री के पद पर उपचुनाव नहीं हुआ है। जिस पर अब विपक्ष लगातार सत्तासीन भाजपा को घेरने में लगा हुआ है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी विपक्ष की इस बात पर सहमति …

नैनीताल, अमृत विचार। भले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदले हुए 6 महीने से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री के पद पर उपचुनाव नहीं हुआ है। जिस पर अब विपक्ष लगातार सत्तासीन भाजपा को घेरने में लगा हुआ है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी विपक्ष की इस बात पर सहमति जताते नजर आ रहे हैं। अपने नैनीताल दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग को जल्द फैसला करना चाहिए, क्योंकि चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है और कोई भी व्यक्ति 6 माह से अधिक के समय तक मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रह सकता है, लिहाजा लोकतंत्र की परंपरा व संवैधानिक व्यवस्था को देखते हुए नियमों का पालन होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद से यही बात समझ आ रही है कि पार्टी के अंदर अभी भी मनभेद बरकरार जरूर हैं।

रविवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा नैनीताल के सूखा ताल क्षेत्र में बन रही 26 करोड़ की लागत से कृत्रिम झील का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रेस से वार्ता कर राज्य के संवैधानिक संकट पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से नैनीताल की इस झील के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था, जो त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झील का निर्माण कार्य देख रहे विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएमएपी बाजपेई ने त्रिवेंद्र रावत को बताया कि मार्च 2022 तक प्रथम फेज में कराया जाए कार्य पूरा कर लिया जएगा और झील को पुनर्जीवित करने के साथ ही पूरे क्षेत्र में करीब 15 पंप लगाए जाएंगे जिससे जमा हुए पानी को बाहर करने के बाद भूमिगत पानी को बोरिंग से निकालकर झील में छोड़ा जाएगा, जिससे पानी की शुद्धता भी बनी रहेगी।

इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ राज्य अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी की मन की बात भी सुनी। इस दौरान एसडीएम प्रतीक जैन, प्राधिकरण सहायक अभियंता सीएम साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, मनोज साह, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, पूरन मेहरा, दया किशन पोखरिया, रविंद्र बिष्ट, मोहित साह, विश्वकेतु वैद्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).