रूद्रपुर: कोरोना का कहर, मेयर ने किया श्मशान घाटों का निरीक्षण

रूद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना महामारी के बीच शवों के दाह संस्कार के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी रिंकू बिष्ट ने नगर एवं आस पास के श्मशान घाटों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मेयर रामपाल सिंह और एमनएएन रिंकू …

रूद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना महामारी के बीच शवों के दाह संस्कार के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी रिंकू बिष्ट ने नगर एवं आस पास के श्मशान घाटों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मेयर रामपाल सिंह और एमनएएन रिंकू बिष्ट ने किच्छा रोड स्थित राम बाग श्मशान घाट के अलावा, बगवाड़ा, फुलसुंगा, भूरारानी, हल्दी, बैनी पंतनगर आदि श्मशान घाटों का निरीक्षण कर वहां लकड़ी एवं अंतिम संस्कार के लिए की गयी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना  की दूसरी लहर घातक एवं प्रचण्ड है। कोरोना संक्रमण के चलते मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान समय  संकट का है और इस संकट के समय में सभी काम पूरी सावधानी और जिम्मेदारी से करने की आवश्यकता है। मुश्किल समय में दाह संस्कार के दौरान विशेष अहतियात बरते जा रहे हैं लिहाजा श्मशान घाटों में कोई भी अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम पूरी गंभीरता से कार्यो को संपादित करने में जुटा है। श्मशान घाटों पर लकड़ी का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने कह कि श्मशान घाटों में सेनेटाइजेशन और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाये।  कर्मचारी यहां तैनात किये गये हैं वह अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हुए गाईड लाईन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी गजेन्द्र पाल आदि भी मौजूद थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).