भारतीय वस्तुओं पर 25 % शुल्क के बाद शुरुआती कारोबार में आई बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 335 अंक, निफ्टी में 114 अंक टूटा 

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.71 अंक गिरकर 80,208.28 पर आ गया। इस दौरान 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 114.15 अंक गिरकर 24,460.05 पर था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, टाटा स्टील और एनटीपीसी में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर ट्रेंट, टाइटन, सन फार्मा और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,999.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत बढ़कर 67.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बुधवार को सेंसेक्स 166.26 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 80,543.99 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.35 अंक या 0.31 प्रतिशत टूटकर 24,574.20 पर बंद हुआ। 


ये भी पढ़े : RBI की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी समेत प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.