ट्रंप ने कहा, जरुरत पड़ी तो ईरान पर दोबारा हमला करेगा अमेरिका, बिना किसी हिचकिचाहट के..

वाशिंगटन।  ईरान के खिलाफ आगे और कोई कार्रवाई करने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रोकने के डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का प्रयास शुक्रवार को संसद के उच्च सदन सीनेट में खारिज हो गया। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने संसद में प्रस्ताव पेश किए जाने का विरोध किया। 

सीनेट सदस्य टिम केन के इस प्रस्ताव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ट्रंप को ईरान के खिलाफ आगे कभी सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले संसद की मंजूरी लेनी होगी। यह पूछे जाने पर अगर उन्हें जरूरी लगा है तो क्या वह फिर से ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करेंगे तो ट्रंप ने कहा कि “बिल्कुल, बिना किसी हिचकिचाहट के।” 

प्रस्ताव के पारित होने को दूर की कौड़ी माना जा रहा था। रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में बहुमत प्राप्त है और 100 सदस्य सीनेट में उसके 53 सदस्य हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ईरान पर हमला करने के फैसले के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खड़े हैं। 

रिपब्लिकन पार्टी के अधिकतर सांसदों का कहना है कि ईरान एक आसन्न खतरा बन गया है, जिसके लिए ट्रंप की ओर से निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने संसद की मंजूरी लिये बिना पिछले सप्ताह के अंत में ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी करने के ट्रंप के निर्णय का समर्थन किया। 

ये भी पढ़े : Operation Sindhu : ईरान, इजराइल से अबतक 4400 से अधिक भारतीयों को निकाला, ऑपरेशन सिंधू के जारी रहने पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.