Silver Price: चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड.... पहली बार 3 लाख पार, जानें आज का भाव   

दिल्ली। निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुझानों से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत में भारी उछाल आया और यह पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 13,553 रुपये या 4.71 प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 5.81 अमेरिकी डॉलर या 6.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों का कहना है कि औद्योगिक मांग में तेजी एवं अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने चांदी को और अधिक समर्थन दिया है जो हाल के सत्रों में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

ये भी पढ़ें : 
Gold Silver Price Today: ग्लोबल बाजार में थमी सोने और चांदी की कीमतें...फिर भी रहा ये भाव, जानिए आज का रेट 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.