नासा के अंतरिक्ष यान से छलककर अंतरिक्ष में ही गिर रहे बेनू छुद्र ग्रह के नमूने

केप केनावरल (अमेरिका)। बेनू छुद्र ग्रह के नमूने लेकर आने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स के कंटेनर से नमूनों के बहूमूल्य कण छलककर अंतरिक्ष में ही गिर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।तीन दिन पहले वैज्ञानिकों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स ने बेनू छुद्र ग्रह पर कुछ देर रुककर …

केप केनावरल (अमेरिका)। बेनू छुद्र ग्रह के नमूने लेकर आने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स के कंटेनर से नमूनों के बहूमूल्य कण छलककर अंतरिक्ष में ही गिर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।तीन दिन पहले वैज्ञानिकों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स ने बेनू छुद्र ग्रह पर कुछ देर रुककर उसके नमूने एकत्रित कर लिये हैं।

यह नासा का इस तरह का पहला अभियान है। नासा को उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान से लाए गए बेनू ग्रह के नमूनों की मदद से सौरमंडल की उत्पत्ति के राज खुल सकते हैं। माना जाता है कि इन ग्रहों की उत्पत्ति भी सौरमंडल के साथ हुई थी।

अभियान के मुख्य वैज्ञानिक डेंटे लॉरेटा ने मंगलवार को हुए उस अभियान के बारे में बताते हुए कहा था कि यान ने उम्मीद से अधिक नमूने एकत्रित कर लिये हैं और उसके धरती पर लौटने की उम्मीद है।

लॉरेटा ने आनन-फानन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम अपनी सफलता का ही शिकार बन गए हैं।’ उन्होंने कहा कि यान नियंत्रक बाधाओं को दूर कर बेनू के और अधिक नमूनों को गिरने से रोकने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).