तमिलनाडु के कृषि मंत्री का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

चेन्नई। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता आर दोराईकन्नू का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। दोराईकन्नू ने शनिवार देर रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कावेरी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए जाने …

चेन्नई। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता आर दोराईकन्नू का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। दोराईकन्नू ने शनिवार देर रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कावेरी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के कारण गंभीर निमोनिया और अन्य परेशानियां हो गयी थीं। कावेरी अस्पताल ने कहा, “ हमें बेहद दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि कृषि मंत्री आर दोराईकन्नू जी का देर रात 11 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।”

दोराईकन्नू थंजावुर नार्थ जिले के अन्नाद्रमुक के सचिव थे। दोराईकन्नू तमिलनाडु की पापानासम विधानसभा सीट से 2006, 2011 और 2016 के चुनाव में विधायक चुने गए। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने 2011 में उन्हें पहली बार राज्य का कृषि मंत्री नियुक्त किया था। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).