मेष:
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी असुविधा हो सकती है। किसी को भी धन उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके पास काफी काम रहेगा।
वृषभ:
आज आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी से भी अधिक अपेक्षाएं न रखें। आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
मिथुन:
आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।
कर्क:
आज का दिन बेहतर रहेगा। कठिन समस्याओं का उचित हल निकलेगा। स्वार्थी प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।
सिंह:
आज परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने खर्चो को नियंत्रित करने का प्रयास करें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे।
कन्या:
आज परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है।
तुला:
आज का दिन बहुत ही आनंदपूर्वक बीतेगा। आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं।
वृश्चिक:
आज अचानक कुछ परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
धनु:
आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर रहेगा। जीवनस्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगे। घर की सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।
मकर:
आज आपका मन किसी काम में ठीक से नहीं लगेगा। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। तनाव के कारण नींद बाधित हो सकती है।
कुंभ:
आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक मामलों में सावधानी बरतें। दूसरों की मदद करने से मन को प्रसन्नता मिलेगी।
मीन:
आज पेंडिंग कार्यो को पूरा करने का आप प्रयास करेंगे। आपके व्यक्तित्व की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।