IIFAA 2022: रितेश देशमुख ने सलमान खान को किया Ignore, फिर…

मुंबई/अमृत विचार। International Indian Film Academy Awards 2022 (IIFAA) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं दबंग सलमान खान अपनी होस्टिंग को नजरअंदाज किए जाने पर रितेश देशमुख से अपसेट दिखे है। आपको बतादें कि (IIFAA) 2022 तीन दिनों का इवेंट होगा। यह …

मुंबई/अमृत विचार। International Indian Film Academy Awards 2022 (IIFAA) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं दबंग सलमान खान अपनी होस्टिंग को नजरअंदाज किए जाने पर रितेश देशमुख से अपसेट दिखे है। आपको बतादें कि (IIFAA) 2022 तीन दिनों का इवेंट होगा। यह इवेंट 2-4 जून के तक चलेगा तीन दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में नामी सेलेब्स शिरकत करेंगे।

(IIFAA) 2022 की शान बढ़ाने के लिए दबंग सलमान खान अबू धाबी पहुंच गए हैं। 2 से 4 जून के यानी की तीन दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में बॉलीवुड के नामी सेलेब्स शिरकत करेंगे। गुरुवार को (IIFAA) 2022 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसे सलमान खान, रितेश देशमुख, मनीष पॉल, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे समेत बाकी सितारों ने इस शो को अटेंड किया।

नाराज नजर सलमान खान

आपको बतादें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें रितेश देशमुख ने सलमान खान की होस्टिंग को नजर अंदाज किया हैं जिसके चलते सलमान खान अपसेट नजर आ रहे हैं। इसका क्लिप भी खुब वायरल हो रहा हैं। जिसमें रितेश देशमुख ने मनीष पॉल के होस्टिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए कहा- मनीष, मैं कहना चाहता हूं कि आप होस्टिंग को लेकर हुई बेस्ट चीज हैं।

होस्टिंग को लेकर हुआ खुलासा

सलमान रितेश देशमुख की तरफ इशारा कर कहते हैं जैसे वो कहना चाहते हों- मेरा क्या, मुझे भूल गए। फिर रितेश सलमान के पास आकर कहते हैं- सॉरी गलती हो गई। मैं बाद में कर लूंगा।तब सलमान कहते हैं- वो मैं खुद भी भूल गया। मैं भी कभी कभी होस्टिंग करता हूं। बतादें कि यह नाराजगी नहीं हैं सब मस्ती मजाक में था। स्टेज पर इस दौरान मौजूद सभी सितारे सलमान की मस्ती देख हंसने लगते हैं।

वायरल वीडियो को देखकर सलमान खान के फैंस कमेंट कर एक्टर को बेस्ट होस्ट का टैग दे रहे हैं। कुछ यूजर लिखते है- सलमान भाई आपसे अच्छा होस्टिंग कोई नहीं कर सकता। किंग ऑफ बॉलीवुड सलमान भाई। बतादें कि इस साल (IIFAA) 2022 में जबरदस्त धमाल होने वाला है। बॉलीवुड की यंग डीवाज स्टेज पर धमाल मचाती हुई दिखेंगी। (IIFAA) 2022 में जानेमाने सिंगर हनी सिंह नजर आएंगे। बतादें कि हनी सिंह 10 गाने रिलीज करेंगे।

पढ़ें-फिल्म ‘धाकड़’ को मिला सलमान खान का सपोर्ट, कंगना ने कहा- थैंक्यू माय दबंग हीरो

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).