बॉडीगार्ड शेरा के साथ सरदार लुक में नजर आए सलमान खान

मुंबई। बॉलवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपने बाडीगार्ड शेरा के साथ सरदार लुक में फोटो शेयर की है। सलमान खान अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। इन्‍हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। अब एक बार फिर सलमान ने अपनी एक पिक्‍चर शेयर की है। सलमान की यह …

मुंबई। बॉलवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपने बाडीगार्ड शेरा के साथ सरदार लुक में फोटो शेयर की है। सलमान खान अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। इन्‍हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। अब एक बार फिर सलमान ने अपनी एक पिक्‍चर शेयर की है। सलमान की यह फोटो उनके बॉडीगार्ड शेरा के साथ है।

सलमान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह और शेरा सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों पगड़ी पहने दिख रहे हैं और सलमान ने शेरा के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। फोटो में सलमान की दाढ़ी बढ़ी हुई दिख रही है। सलमान ने इसके कैप्शन में सिर्फ ‘लॉयलिटी …’ लिखा है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान के लिए शेरा कितने ज्‍यादा वफादार हैं। सलमान खान अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम’ में एक सरदार के लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म का टीजर पिछले दिनों ही रिलीज हुआ था। फिल्‍म में लीड अभिनेता सलमान के जीजा आयुष शर्मा हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).