Indore Concert: दिलजीत दोसाझ बोले- 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', गानों पर रोक लगने पर स्टेज से राहत इंदौरी के शेरों से दिया जवाब

इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने चार गानों पर लगी पाबंदी के बाद राहत इंदौरी के शेर पढ़कर विरोध जताया। जानिए प्रशासन ने किन गानों पर रोक लगाई और क्या थी इसकी वजह।

इंदौर में 15 नवंबर को हुए कॉन्सर्ट में मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर लगी पाबंदी को लेकर नाराजगी जाहिर की। बाल संरक्षण विभाग ने उनके चार लोकप्रिय गानों पर रोक लगाई थी। प्रशासन का तर्क था कि इन गानों में शराब और हिंसा को बढ़ावा देने वाली बातें हैं, जिनका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आयोजकों को लाइव शो में इन गानों को नहीं बजाने का निर्देश दिया गया था। इसके जवाब में दिलजीत ने मंच से मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़े और पाबंदी लगाने वालों पर तंज कसा।

इंदौर। अपने गानों पर पाबंदी और कॉन्सर्ट के विरोध के बीच मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में अनोखे अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की। हाल ही में अपने गानों पर लगी पाबंदियों की वजह से इंदौर कॉन्सर्ट में मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़े और रोक लगाने वालों को खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, गायक के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बाल संरक्षण विभाग ने उनके चार लोकप्रिय गानों ('पटियाला पेग', '5 तारा ठेके', 'जीब विचो फीम लब्बिया' और 'जट उत्थे फायर करदा') पर रोक लगा दी थी। दिलजीत ने कहा, ''ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते।'' इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी की मशहूर पंक्तियां सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।

बच्चों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव 

प्रशासन का तर्क था कि इन गानों में शराब और हिंसा से जुड़ी बातें हैं, जिनका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे गाने बच्चों को गलत संदेश दे सकते हैं और शराब व हिंसा को बढ़ावा दे सकते हैं। 15 नवंबर 2026 को आयोजित दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बाल संरक्षण विभाग ने उनके चार लोकप्रिय गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इनमें 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके', 'जीब विचो फीम लब्बिया' और 'जट उत्थे फायर करदा' शामिल हैं। इसी को देखते हुए आयोजकों को साफ निर्देश दिए गए थे कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान इन चारों गानों को नहीं बजाया जाए। इस पाबंदी और शो के विरोध के बीच दिलजीत मंच पर नाराज नजर आए और उन्होंने राहत इंदौरी के शेर पढ़कर अपनी बात रखी।

तंज कसते हुए पढ़े राहत इंदौरी के शेर 

गानों पर रोक-टोक और शो का विरोध किए जाने पर दिलजीत दोसांझ नाराज नजर आए, जिसके चलते मंच पर उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़े और तंज कसते हुए कहा कि "ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते।" इसके बाद उन्होंने शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़ते हुए कहा, "हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी ज़ुबान थोड़ी है। अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है, ये सब धुआं है, कोई आसमान थोड़ी है। मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं हैं, लेकिन हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है। सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।"

''हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है,
हमारे मुंह में तुम्हारी ज़ुबान थोड़ी है।
अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है,
ये सब धुआं है, कोई आसमान थोड़ी है।''

पहले भी राहत इंदौरी के शेरों से दे चुके हैं जवाब

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब गायक ने राहत इंदौरी का मशहूर शेर पढ़ा हो। इससे पहले भी दिलजीत ने 8 दिसंबर 2024 को इंदौर के सी21 एस्टेट ग्राउंड में अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर के दौरान ये शेर पढ़ा था। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के खिलाफ हुए स्थानीय विरोध के जवाब में ये परफॉर्मेंस दिवंगत शायर डॉ. राहत इंदौरी को समर्पित की थी।

धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट 15 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया था। कॉन्सर्ट से पहले भी इंदौर में दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर धमकी भरे ई-मेल मिले थे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर थे। आयोजन स्थल पर थ्री-लेयर सिक्योरिटी, ड्रोन से निगरानी के साथ बम निरोधक दस्ते और 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। निजी सुरक्षा गार्ड भी व्यवस्था संभाल रहे थे।

ये भी पढ़ें :
YRF HORROR FILM : दर्शकों को डराते नजर आएंगे Varun Dhawan, YRF की हॉरर फिल्म में नजर आएगें एक्टर, जानिए कब रिलीज होगी movie

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.