YRF HORROR FILM : दर्शकों को डराते नजर आएंगे Varun Dhawan, YRF की हॉरर फिल्म में नजर आएगें एक्टर, जानिए कब रिलीज होगी movie

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

YRF प्रोडक्शन हाउस अपनी पहली हॉरर फिल्म लेकर आ रहा है, जिसमें अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Yash Raj Films की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 31 मार्च 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हॉरर जॉनर में यशराज फिल्म्स की यह पहली बड़ी पेशकश होगी, जिसमें वरुण धवन एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगे। जानिए फिल्म की रिलीज डेट और इससे जुड़ी खास जानकारी।

मुंबई। रोमांस, एक्शन और ड्रामा जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला यश राज फिल्म्स (YRF) अब हॉरर की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस अपनी पहली हॉरर फिल्म लेकर आ रहा है, जिसमें अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी गई है। यह अनाम फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 31 मार्च 2028 को दस्तक देगी।

क्या होगा फिल्म में खास?

वाईआरएफ की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक नया और रोमांचक हॉरर अनुभव देने के मकसद से तैयार किया जा रहा है। फिल्म में प्रोडक्शन हाउस के सिग्नेचर स्केल, आधुनिक तकनीकी कौशल और भव्य सिनेमाई अंदाज की झलक देखने को मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के साथ यश राज फिल्म्स अपने फिल्मी सफर में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में तैयार हो रही फिल्म

फिल्म का विकास आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी इसके निर्माता हैं। रोमांस, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर जैसी विधाओं में अपनी पहचान बना चुका वाईआरएफ अब हॉरर जॉनर में भी दर्शकों को कुछ नया देने की तैयारी में है। वरुण धवन की मौजूदगी और फिल्म की भव्य प्रस्तुति को लेकर अभी से उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :
करीना कपूर के 30 कैरेट के शाही पेंडेंट पर बवाल : कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस, पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं बेबो

संबंधित समाचार