Parliament Session: राज्यसभा में वेंकैया नायडू हुए भावुक, लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 नई दिल्ली। संसद की शुरुआत आज हंगामेदार रही। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में विपक्ष ने नारेबाजी की। लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों की मौत पर शोक संदेश पढ़ा और सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। लोकसभा स्पीकर ने बताया इस सत्र में लगातार हंगामे के चलते कामकाज …

 नई दिल्ली। संसद की शुरुआत आज हंगामेदार रही। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में विपक्ष ने नारेबाजी की। लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों की मौत पर शोक संदेश पढ़ा और सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। लोकसभा स्पीकर ने बताया इस सत्र में लगातार हंगामे के चलते कामकाज नहीं हो सका।

दूसरी तरफ, राज्यसभा में चेयरमैन एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को हुए हंगामे पर दुख जाहिर किया। इस दौरान वो भावुक भी हो गए, साथ ही विपक्ष के सांसद इस दौरान नारेबाजी भी करते रहे। जिस वक्त सदन में राज्यसभा चेयरमैन दुख जाहिर कर रहे थे, उस वक्त भी विपक्ष के सांसद नारेबाजी करते रहे। राज्यसभा चेयरमैन ने कहा कि इस तरह मैं सदन नहीं चला सकता और सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).