AAP से डरी हुई है भाजपा, अनुराग ठाकुर को बनाना चाहती है हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयराम ठाकुर के स्थान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े बदलाव करना चाहती है क्योंकि उसे आम …

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयराम ठाकुर के स्थान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े बदलाव करना चाहती है क्योंकि उसे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बढ़ती ‘‘लोकप्रियता’’ के कारण चुनावों में हार की आशंका है।

सिसोदिया ने दावा किया, ‘‘हमें बहुत विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि भाजपा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को लाना चाहती है, क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल और दिल्ली में उनके शासन के मॉडल से डरी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के लोग जयराम ठाकुर की सरकार से निराश हैं, जो ‘‘पूरी तरह नाकाम’’ हो गयी है और इसलिए वे आगामी विधानसभा चुनाव में आप को जनादेश देना चाहते हैं।

आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी को हिमाचल प्रदेश के लोगों से ‘‘बहुत अच्छी प्रतिक्रिया’’ मिल रही है। सिसोदिया ने कहा, ‘‘चुनाव के मद्देनजर चेहरे बदलने से भाजपा को राज्य में अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाने में मदद नहीं मिलेगी। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनाएगी, चाहे वे (भाजपा) अब कुछ भी करें।’

ये भी पढ़ें- देश में अच्छे दिन आएंगे से अच्छे दिन कहां गए की स्थिति आ गई- गहलोत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).