इन राज्यों में आने वाले 4 से 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किए ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र के केरल के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं ओडिशा, महाराष्ट्र और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के नवीनतम मौसम बुलेटिन …

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र के केरल के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं ओडिशा, महाराष्ट्र और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ओडिशा और महाराष्ट्र सहित भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान ओडिशा, महाराष्ट्र और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों के कई जिलों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं।

मौसम कार्यालय ने यह भी बताया कि चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण 11 सितंबर से झारखंड और बिहार में भी भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा के कोरापुट, कंधमाल, गजपति और गंजम जिलों समेत इसके कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि आज से एक दो दिन तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना, तमिलनाडु में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से उत्तरी केरल और कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक हिस्से तक जा सकता है। जिससे त्रिशूर और कोझीकोड जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और हवाएं चलने की संभावना है और अन्य क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने यह भी बताया कि 9-11 सितंबर के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। 12 सितंबर को छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और गुजरात क्षेत्र और अगले 5 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में बारिश होगी। इस बीच, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने की उम्मीद है। देश के कई पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में आज और कल भारी बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों में कम बारिश की संभावना है। असम, मेघालय और मिजोरम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आने वाले कुछ दिनों में गरज के साथ छिटपुट बारिश या बिजली गिरने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Video: रायपुर में जेपी नड्डा बोले- एक समय था जब भूपेश बघेल जैसे लोग भाई को भाई से लड़ाते रहे

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).