MCD चुनाव: BJP ने जारी किया मेनिफेस्टो, नाम रखा 'संकल्प पत्र', दिल्ली की जनता से किए ये वादे

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सांसदों के साथ MCD चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' लॉन्च किया। आदेश गुप्ता ने केंद्र सरकार का दिल्ली नगर निगम को यूनिफाइड करने के लिए आभार जताया।




पीयूष गोयल ने कहा कि केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली की जनता को हर मोर्चे पर धोखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम में सरकार बनाएगी। आज से 8 साल पहले जो सरकार बनी थी वो लगभग हर वादे पर फेल निकली। आज आम आदमी पार्टी रिश्वतखोरी में सीटें बांट रही हैं। दिल्ली सरकार ने अपनी सभी संवैधानिक कर्तव्यों को नजरअंदाज किया है। उनका करीब 70,000 करोड़ का बजट कहां जाता है ये एक बड़ा रहस्य है।

पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से 5 सालों में दिल्ली में 7 लाख गरीबों को आवास देंगे। 1 अप्रैल 2023 से फैक्ट्री लाइसेंस समाप्त करेंगे। सभी साप्ताहिक बाजारों का नियमितीकरण होगा। गृह निर्माण के नियम को सरल करेंगे। दिल्ली में कूड़े के ढेर से बिजली बनाई जाएगी। 

महिलाओं द्वारा संचालित 50 अन्नपूर्णा रसोई करेंगे स्थापित जिसमें ₹5 में भोजन की सुविधा मिलेगी। निगम की स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिकीकरण करेंगे और उन्हें जनऔषधि केंद्रों से जोड़ेंगे। युवाओं को एक लाख स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों में सीसीटीवी नेटवर्क लगेंगे। पांचवी की मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल, पांचवी के बाद उच्च शिक्षा के लिए मासिक स्कॉलरशिप। 2027 तक हर जोन में मल्टीलेवल पार्किंग होगी। सभी झुग्गी झोपड़ी निवासियों को पक्के मकान मिलेंगे। सभी पार्कों में स्थापित होंगे 1000 छठ घाट एवं वाटर बॉडीज। ई-गवर्नेंस से निगम की सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध होगी। 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).