मोदी ने नोएडा, मुंबई और कोलकाता में हाईटेक कोविड-19 लैब का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, मुंबई और कोलकाता में उच्च श्रेणी के तीन कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर का शुभारंभ किया। आईसीएमआर की ओर स्थापित इन सेंटर्स से अब और अधिक टेस्टिंग हो सकेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिक, कोरोना वैश्विक महामारी से बहुत बहादुरी …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, मुंबई और कोलकाता में उच्च श्रेणी के तीन कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर का शुभारंभ किया। आईसीएमआर की ओर स्थापित इन सेंटर्स से अब और अधिक टेस्टिंग हो सकेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिक, कोरोना वैश्विक महामारी से बहुत बहादुरी से लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन हाई टेक टेस्टिंग फेसिलिटी का लॉन्च हुआ है, उससे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलने वाली है। दिल्ली- एनसीआर, मुंबई और कोलकाता, आर्थिक गतिविधियों के बड़े सेंटर हैं। यहां देश के लाखों युवा अपने करियर को, अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। अब इन तीनों जगह टेस्ट की जो उपलब्ध कैपेसिटी है, उसमें 10 हजार टेस्ट की कैपेसिटी और जुड़ने जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि एक अच्छी बात ये भी है कि ये हाईटेक लैब्स सिर्फ कोरोना टेस्टिंग तक ही सीमित रहने वाली नहीं हैं। भविष्य में, हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी, डेंगू सहित अनेक बीमारियों की टेस्टिंग के लिए भी इन लैब्स में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).