एक दिन में कोरोना के करीब 70 हजार नए मामले, 63 हजार से अधिक हुए स्वस्थ

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और एक दिन में करीब 70 हजार नए मामले सामने आये हैं हालांकि राहत की बात यह भी रही कि इसी अवधि में 63 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह …

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और एक दिन में करीब 70 हजार नए मामले सामने आये हैं हालांकि राहत की बात यह भी रही कि इसी अवधि में 63 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 69,878 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 29,75,701 हो गया।

इसी दौरान 63,631 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 22,22,577 हो गयी है। सक्रिय मामलों में 5302 की वृद्धि हुई है और इसकी संख्या 6,97,330 हो गयी है। देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 945 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 55,794 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 23.43 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 74.69 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.87 प्रतिशत है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2073 बढ़कर 1,64,879 हो गयी तथा 339 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21,698 हो गया। इस दौरान 11,7493 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,70,873 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 625 बढ़ने से सक्रिय मामले 87,803 हो गये।

राज्य में अब तक 3092 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8827 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 2,44,045 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 917 बढ़ी है और यहां अब 83,082 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 93 बढ़कर 4522 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 1,76,942 लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 130 बढ़कर 53,413 हो गये हैं तथा 6340 लोगाें की मौत हुई है।

वहीं राज्य में अब तक 3,07,677 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 726 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 47,785 हो गये हैं तथा इस महामारी से 2797 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,26,657 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में 1426 मरीज कम हुए हैं और अब यहां सक्रिय मामलों की संख्या 25,363 हो गयी है। राज्य में 498 लोगों की मौत हुई है जबकि 91,552 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27,804 सक्रिय मामले हैं तथा 2689 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,01,871 लोग स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 22,386 सक्रिय मामले हैं और 744 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 78,735 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

गुजरात में सक्रिय मामले 14,177 हैं तथा 2867 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 67,267 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले की तादाद में 155 की वृद्धि होने से यह संख्या 11,426 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4270 हो गयी है तथा अब तक 1,42,908 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1185, पंजाब में 991, राजस्थान में 933, जम्मू-कश्मीर में 593, हरियाणा में 585, ओडिशा में 390, झारखंड में 297, असम में 227, केरल में 203, उत्तराखंड में 192, छत्तीसगढ़ में 180, पुड्डुचेरी में 143, गोवा में 135, त्रिपुरा में 70, चंडीगढ़ में 33, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 25, मणिपुर में 20 , लद्दाख में 19, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).