आईपीएल-13: मुंबई की राजस्थान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत

अबू धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। रॉयल्स के खिलाफ मुंबई की रन के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 11 अप्रैल 2010 को जयपुर में 37 रन से हराया था। इस जीत के साथ मुंबई 8 अंक …

अबू धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। रॉयल्स के खिलाफ मुंबई की रन के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 11 अप्रैल 2010 को जयपुर में 37 रन से हराया था। इस जीत के साथ मुंबई 8 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई।

अबु धाबी में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में राजस्थान 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है। सूर्यकुमार ने आईपीएल में अपनी 8वीं फिफ्टी लगाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर डिकॉक और संजू सैमसन को रोहित के हाथों कैच आउट कराया। दोनों बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ (6) को भी डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया।

आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम किया था। लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 192 मैच खेले हैं। इसमें उसने 112 मैच जीते और 80 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.07 प्रतिशत है। वहीं, लीग में राजस्थान का सक्सेस रेट 51.34 प्रतिशत है। राजस्थान ने अब तक कुल 151 मैच खेले हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).