राष्ट्रपति चुनाव: बाइडन ने न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क में दर्ज की जीत, ट्रंप महत्वपूर्ण राज्यों में चल रहे हैं आगे

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में जीत दर्ज कर ली है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई महत्वपूर्ण राज्यों में आगे चल रहे हैं। न्यूयॉर्क में बाइडेन को 22 लाख और ट्रंप को 12 लाख मत मिले। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की …

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में जीत दर्ज कर ली है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई महत्वपूर्ण राज्यों में आगे चल रहे हैं। न्यूयॉर्क में बाइडेन को 22 लाख और ट्रंप को 12 लाख मत मिले।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार पूर्व उप राष्ट्रपति ने कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनोइस, मैसाचुसेट्स, न्यू मैक्सिको, वरमोंट और वर्जीनिया में जीत दर्ज कर ली है। जबकि राष्ट्रपति ट्रंप अलबामा, अर्कांसस, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, व्योमिंग, इंडियाना और साउथ कैरोलाइना में आगे चल रहे हैं।

अमेरिका में सभी की नजरें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं, कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच सर्वाधिक 10 करोड़ से अधिक अमेरिकी पूर्व-मतदान में अपना वोट डाल चुके हैं ।

कोरोना वायरस के कारएा चुनाव की रात लोगों की भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर सन्नाटा पसरा दिखा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार रात को शुरू हो गई थी। मतगणना लगभग आधी पूरी हो चुकी है और पूर्व उप राष्ट्रपति तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन अब भी आगे चल रहे हैं। हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भी ज्यादा पीछे नहीं है।

राष्ट्रपति चुनावः अमेरिका के छह राज्यों में वोटिंग समाप्त

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में छह राज्यों में शाम सात बजे वोटिंग समाप्त हो गई। जिन राज्यों में मतदान समाप्त हो चुका है, उनमें दक्षिण कैरोलिना, जॉर्जिया, इंडियाना, केंटकी, वेर्मोंट और वर्जीनिया शामिल हैं। वहीं फ्लोरिडा तथा न्यू हैम्पशायर में भी ज्यादातर मतदान केंद्र पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर स्थानीय समय के अनुसार रात आठ बजे तक वोटिंग होगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).