राहुल बोले, ‘केरल के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं’, स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट- थोथा चना बाजे घना

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर भारत में उन्हें ”अलग तरह की राजनीति” की आदत हो गई थी और केरल आना उनके लिए नये तरह का अनुभव है क्योंकि यहां के लोग ‘मुद्दों’ में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता …

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर भारत में उन्हें ”अलग तरह की राजनीति” की आदत हो गई थी और केरल आना उनके लिए नये तरह का अनुभव है क्योंकि यहां के लोग ‘मुद्दों’ में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला के नेतृत्व में आयोजित ‘ऐश्वर्य यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने केरल के लोगों से काफी कुछ सीखा है और यहां के लोगों की बुद्धिमतता को थोड़ा समझा है।

उन्होंने कहा, ”पहले 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद रहा। इसलिए मुझे अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना नया अनुभव था। क्योंकि अचानक मैंने देखा कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि गहनता से उस पर विचार करते हैं।” राहुल गांधी ने लोगों को बताया कि हाल ही में अमेरिका में छात्रों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि ‘केरल के लोग जैसी राजनीति करते हैं’ इसलिए उन्हें वहां जाना बहुत पसंद है।

उन्होंने कहा, ”हाल ही में मैं अमेरिका में कुछ छात्रों से बातचीत कर रहा था और मैंने उन्हें बताया कि मुझे केरल जाना, वायनाड जाना बहुत पसंद है। यह सिर्फ लगाव नहीं है। निश्चित तौर पर लगाव तो है ही, लेकिन आप जिस तरह से राजनीति करते हैं (उसके कारण)।”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”अगर मैं कहूं तो, आप जिस बुद्धिमानी के साथ राजनीति करते हैं। मेरे लिए यह सीखने वाला अनुभव और मजेदा है।” उनके इस बयान पर स्मृति ईरानी ने उन पर तीखा हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा कि ‘एहसान फरामोश! इनके बारे में तो दुनिया कहती है- थोथा चना बाजे घना।

वहीं राहुल के इस बयान पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि ‘श्रीमान राहुल जी, सनातन आस्था की तपस्थली केरल से लेकर प्रभु श्री राम की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश तक सभी लोग आपको समझ चुके हैं। विभाजनकारी राजनीति आपका राजनीतिक संस्कार है। हम उत्तर या दक्षिण में नहीं, पूरे भारत को माता के स्वरूप में देखते हैं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र का 2004 से प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी ने 2019 में अमेठी और केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। वायनाड सीट से उन्हें जीत मिली लेकिन अमेठी पर उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).