मुंबई। मुंबई के 86 अधिकारियों का मंगलवार को तबादला किया गया। 86 में से 65 अधिकारी मुंबई अपराध शाखा से संबंधित है। तबादला किए गए अधिकारियों में वह सहायक पुलिस निरीक्षक भी शामिल है, जिससे सचिन वाजे मामले में एनआईए ने पूछताछ की थी।
शहर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध खुफिया इकाई में वाजे के सहकमी एपीआई रियाजुद्दीन काजी को स्थानीय हथियार इकाई में भेज दिया गया है, जोकि अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के 65 अधिकारियों का तबादला किया गया है।