कहर बरपाता कोरोना: महाराष्ट्र में 985 और लोगों की मौत, 63,309 नए मामले

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। …

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।

मुंबई में कोविड-19 के 4966 नए मामले आए और 78 लोगों की मौत हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,40,507 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 12,990 हो गयी है। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 5300 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। शहर में अब तक 5,60,401 मरीज ठीक हो चुके हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).