Milk Price Hike: दूध खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब, Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, जानिए कब से होंगे लागू 

नई कीमतें कल 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने को कीमतों में इजाफे की वजह बताया है।

दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब दूध के लिए भी अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। मदर डेयरी ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बृहस्पतिवार से लागू होंगी। दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। उससे पहले अप्रैल, 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, मदर डेयरी ने अपने खुले दूध की विभिन्न किस्मों के उपभोक्ता कीमत में दो से चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। खास बात यह है कि फुल क्रीम दूध से लेकर टोंड और डबल टोंड दूध तक सभी प्रमुख श्रेणियों के दाम बढ़ाए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ गई हैं जिसके कारण कंपनी को लागत में हुई वृद्धि का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है। मदर डेयरी दूध की बिक्री से होने वाली आय का 75-80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कुल मिलाकर, कंपनी प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है।

अब किस दूध के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे?

मदर डेयरी की नई दरों के लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को दूध की अलग-अलग किस्मों के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। इस बढ़ोतरी के बाद रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों का मासिक बजट भी प्रभावित होगा। खासकर उन घरों में खर्च बढ़ेगा, जहां प्रतिदिन कई लीटर दूध की खपत होती है।

फुल क्रीम दूध (पाउच): 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर।

टोंड दूध (पाउच): 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर।

टोंड दूध (थोक वितरण): 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर।

डबल टोंड दूध: 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर।

गाय का दूध: 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर।

किसानों से महंगा दूध खरीदना बना वजह

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में टोंड दूध (थोक वितरण) की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत अब 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर होगी। टोंड दूध (पाउच) की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर होगी। 

पहले भी बढ़ चुके हैं दूध के दाम

मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने बेहतर मांग के दम पर पिछले वित्त वर्ष में अपना कारोबार 17 प्रतिशत बढ़ाकर 20,300 करोड़ रुपये कर लिया था। कंपनी के दूध उत्पादों और खाद्य तेलों की मांग में वृद्धि हुई थी। वर्ष 1974 में स्थापित मदर डेयरी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

ये भी पढ़ें :

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.