भर्ती प्रक्रिया में बदलाव युवाओं के शोषण व भ्रष्टाचार को देगा बढ़ावा: सभाजीत सिंह

अयोध्या, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के मोदी योगी ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन काम रोजगार छीनने का कर रहे हैं। केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय नई भर्तियों पर रोक लगा दी है और प्रदेश की योगी सरकार 5 साल की …

अयोध्या, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के मोदी योगी ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन काम रोजगार छीनने का कर रहे हैं। केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय नई भर्तियों पर रोक लगा दी है और प्रदेश की योगी सरकार 5 साल की संविदा पर नियुक्तियों की साजिश रच रही है। इससे युवाओं के शोषण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की योगी सरकार समूह ‘ख’व समूह ‘ग’की भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव की साजिश रच रही है। नई व्यवस्था में चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती पांच वर्ष तक संविदा पर रखा जाएगा।

नौकरी के शुरुआती पांच वर्ष तक वो न तो नियमित होंगे और न ही इस दौरान उनको नियमित सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले सेवा संबंधी सारे लाभ ही मिलेंगे। इन 5 वर्षों में अधिकारी मनमाने तरीके से उनसे काम लेंगे और उन पर नौकरी जाने की तलवार हमेशा लटकी रहेगी। मीडिया में छपी खबरों में कहा जा रहा है कि इन पांच वर्षों के दौरान हर छह महीने पर संविदा कर्मियों के काम का मूल्यांकन किया जाएगा और प्रतिवर्ष मूल्यांकन में 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले कर्मी सेवा से बाहर कर दिया।

सरकार का दावा है कि जो पांच वर्ष की सेवा तय शर्तों के साथ पूरी करेंगे, उनको ही परमानेंट नौकरी भी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सवाल उठाया कि इन पांच वर्षों के दौरान नियमित नौकरी की चाह में युवा अधिकारियों का गुलाम बनकर रह जाएगा। आम आदमी पार्टी युवाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी मोदी-योगी सरकार की युवाओं के शोषण की साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).