भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

रामसनेहीघाट/बाराबंकी,अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा सोमवार को तहसील परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके अलावा पटेल सभागार और नवनिर्मित स्व. हरिशंकर स्मृति उपवन वाटिका का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल …

रामसनेहीघाट/बाराबंकी,अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा सोमवार को तहसील परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके अलावा पटेल सभागार और नवनिर्मित स्व. हरिशंकर स्मृति उपवन वाटिका का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद सबसे पहले देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए सभी रियासतों को एक करने का संकल्प लिया और अपने 3 वर्षीय कार्यकाल में उन्होंने इस कार्य को कर दिखाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के गुंडों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चल रहे हैं, कांवड़ यात्रा पर पूर्व की सरकारों द्वारा रोक लगाई जाती थी लेकिन आज योगी जी उन पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसवा रहे हैं। समारोह को संबोधित करते हुए अयोध्या सांसद के लल्लू सिंह ने कहा कि आज का दिन बहुत ही सौभाग्यशाली है क्योंकि रामसनेहीघाट की पवित्र धरती पर प्रदेश अध्यक्ष का आगमन सरदार पटेल की मूर्ति के अनावरण अवसर पर हुआ।

बाराबंकी सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 567 रियासतों को एक कर दिया था लेकिन हैदराबाद,जूनागढ़ व जम्मू-कश्मीर की रियासतें भारत में शामिल नहीं हुई थी।

क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद शर्मा ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है तथा हमेशा पार्टी नीतियों के अनुसार समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। समारोह को अवधेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल ने अपने संबोधन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर हैदरगढ़ के विधायक बैजनाथ रावत ने अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी संदीप गुप्ता, उप जिलाधिकारी हैदर गढ़,तहसीलदार तपन कुमार मिश्र सहित परमेंद्र विक्रम सिंह, जवाहर वर्मा,पवन सिंह रिंकू, पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। समारोह के उपरांत मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्री देव सिंह ने दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल एवं बाढ़ से प्रभावित निर्धन परिवारों को राशन किट भी वितरित किया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).