बरेली: संजीव गर्ग हत्याकांड के फरार आरोपी को हरियाणा पुलिस ने दबोचा

बरेली, अमृत विचार। प्लाईवुड कारोबारी संजीव गर्ग के फरार चल रहे हत्यारे को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को कारोबारी से लूटा गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है। बरेली पुलिस ने इसकी जानकारी के बाद आरोपी का वी-वारंट लेकर हरियाणा भिजवाया है। जल्द ही पुलिस हत्यारोपी को हिरासत …

बरेली, अमृत विचार। प्लाईवुड कारोबारी संजीव गर्ग के फरार चल रहे हत्यारे को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को कारोबारी से लूटा गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है। बरेली पुलिस ने इसकी जानकारी के बाद आरोपी का वी-वारंट लेकर हरियाणा भिजवाया है। जल्द ही पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

परसाखेड़ा में महावीर प्लाइवुड के मालिक संजीव गर्ग की 20 जनवरी की रात हत्या कर दी गई थी। उनका शव फतेहगंज पश्चिमी में अगरास रोड पर उनकी ही कार में मिला था। उनके बेटे शुभम गर्ग की ओर से थाना फतेहगंज पश्चिमी में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। महीने भर चली जांच के बाद पुलिस ने संजीव गर्ग हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।

संजीव की हत्या उनके साढ़ू के बेटे सोनू और मोनू ने सुपारी देकर कराई थी। इसके लिए हरियाणा और राजस्थान के सुपारी किलरों को बुलाया गया था। पुलिस ने इस मामले में कुर्मांचल नगर निवासी विकास कश्यप उर्फ विकास भल्ला, जयपुर (राजस्थान) के थाना कालडेरा की कुमावतों की धानी निवासी शुभम कुमावत को समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

वारदात में शामिल राजस्थान का मनीष राणा तब से फरार चल रहा था। हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से उद्यमी से लूटा हुआ कुछ सोना भी बरामद हुआ है। इसकी जानकारी होने पर बरेली पुलिस ने मनीष राणा के वी-वारंट लेकर हरियाणा भेजा है। जल्द ही पुलिस उसे पीसीआर पर लेकर बरेली आएगी और उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही उसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।

20 किलो सोना और लूटे थे 2 करोड़ रुपये

संजीव का अपहरण कर हत्यारोपियों ने उसे जिंदा छोड़ने के बदले रुपयों की मांग की थी। इसपर संजीव ने अपने बेटे से 20 किलो सोना और लगभग दो करोड़ रुपये मंगवाकर उन्हें दिए थे। इसके बाद भी आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी थी।

संजीव गर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे मनीष राणा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमने उसका वी-वारंट लेकर हरियाणा पुलिस को भेजा है। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।—राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

ये भी पढ़ें-

बरेली: विश्वविद्यालय के स्टेडियम में बाहरियों के प्रवेश पर रोक

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).