Bareilly News: बरेली के शिवांश तोमर बने क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र, ब्रज क्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ की संभालेंगे कमान

बरेली के शिवांश तोमर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शाहजहांपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बरेली के शिवांश तोमर को युवा प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शाहजहांपुर में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस नियुक्ति के साथ ही शिवांश को ब्रज क्षेत्र में युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने शिवांश तोमर को नियुक्ति पत्र देकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र सिंह राजू भैया, राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह और कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस नियुक्ति को लेकर संगठन से जुड़े लोगों ने शिवांश को शुभकामनाएं दीं।

शिवांश तोमर की नियुक्ति की जानकारी मिलने पर बरेली में भी उनके परिचितों और समर्थकों ने खुशी जताई। अमर सिंह, विनय सिंह, मन्नत ठाकुर, शुभम ठाकुर, अविश कुमार, अंकित ठाकुर और शरद तोमर समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना की।

ये भी पढ़ें-ब्याज तो दूर, डूब गई 22 लाख की पूंजी! आरके गोला समेत 19 पर पांच केस

About The Author: Priya Chaturvedi

प्रिया चतुर्वेदी पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब पांच वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह अमृत विचार से जुड़ी हैं। इससे पहले वह अमर उजाला में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्हें रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, संपादन और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार और गृह विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। वह यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत भाषाओं का ज्ञान रखने वाली प्रिया की रुचि समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों में है।