बरेली: टैक्स न देने पर होटल रॉयल व आकाश टावर सील

अमृत विचार, बरेली। टैक्स न जमा करने वाले बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम का शिकंजा सकता जा रहा है। नगर निगम टैक्स विभाग की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी पीलीभीत बाईपास के पास अभियान चलाकर एक होटल, एक बैंक हाउस सहित तीन भवनों को सील कर दिया। एक दिन पहले नगर निगम की …

अमृत विचार, बरेली। टैक्स न जमा करने वाले बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम का शिकंजा सकता जा रहा है। नगर निगम टैक्स विभाग की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी पीलीभीत बाईपास के पास अभियान चलाकर एक होटल, एक बैंक हाउस सहित तीन भवनों को सील कर दिया। एक दिन पहले नगर निगम की टीम ने एक शोरूम और सात पेट्रोल पंप को भी बकाया वसूली न होने पर सील कर दिया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन रिकवरी के लिए आगे भी इस अभियान को जारी रखेगी। निगम की इस कार्रवाई से बकाएदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

वित्तीय साल खत्म होने के साथ नगर निगम के टैक्स विभाग ने बकाएदारों से रिकवरी के लिए सख्ती करना शुरू कर दी है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने प्रर्वतन दल के साथ पुराने रोडवेज, पटेल चौक, सिविल लाइंस सहित कई जगहों पर अभियान चलाया था। इस दौरान एक शोरूम और सात पेट्रोल पंप को सील करने के साथ तीन बैंकों को लाखों का बकाया होने पर चेतावनी दी गई थी।

इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने पीलीभीत बाईपास के पास वसूली के लिए अभियान चलाया। टैक्स विभाग की टीम ने होटल रॉयल पार्क पर नौ लाख, आकाश टावर पर 49 लाख और एक बैंक 15 लाख रुपये का बकाया होने पर उसे सील करने की कार्रवाई की गई। दूसरे दिन भी नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ कार्रवाई के लिए काफी देर तक मशक्कत करती रही।

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पीलीभीत बाईपास सहित उनके एरिया में आने वाले अन्य बड़े बकाएदारों के खिलाफ भी इसी तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम की सख्ती बढ़ने से निगम के टैक्स का लाखों रुपये दबाए बैठे बकाएदारों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। निगम प्रशासन का कहना है कि सौ फीसदी वसूली न होने तक यह अभियान इसी तरह से चलता रहेगा।

करोड़ों का बकाया को लेकर अब आई तेजी
नगर निगम का टैक्स के तौर पर बकाएदारों पर करोड़ों का बकाया है। इसकी वसूली नहीं हो सकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से इस वित्तीय वर्ष में टैक्स की वसूली काफी प्रभावित रही है। चूंकि अब फाइनेंस ईयर अपने चरण में है। इसलिए राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने का दबाव के चलते निगम ने बकाएदारों को भी कसना शुरू कर दिया है।

नगर निगम ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार व मंगलवार की कार्रवाई के बाद बकाएदारों ने टैक्स अदा करने के लिए भी तेजी दिखानी शुरू कर दी है। इससे निगम के राजस्व में जल्द ही बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। – ललितेश सक्सेना, कर अधीक्षक, नगर निगम

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).