हरदोई: टीन शेड में लटकता मिला दुकानदार का शव, चोट के निशानों में उलझी मौत की गुत्थी

हरदोई। घर के अंदर टीन शेड के नीचे एक चाय वाले का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस टीम की टीम मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्ज़े में लिया। घर वाले रोते-रोते …

हरदोई। घर के अंदर टीन शेड के नीचे एक चाय वाले का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस टीम की टीम मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्ज़े में लिया। घर वाले रोते-रोते हाल से बेहाल हो गए है।

बताते है कि कासिमपुर थाने के बेहंदर कला निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम यादव सीएचसी बेहंदर के बगल में चाय की दुकान करता था। घर वालों के मुताबिक बुधवार की शाम को जब सारे लोग खेत से काम करके घर वापस लौटे, तो उन्होंने देखा राधेश्याम का शव टीन-शेड के नीचे पल्ली के सहारे से लटक रहा था। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।

आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद शव को फांसी के फंदे से उतारा गया। राधेश्याम के शव पर कई चोटों के निशान दिखाई दिए।जिसकी वजह से उसकी मौत की कहानी फिलहाल उलझी हुई मालूम पड़ने लगी है।

एसएचओ कासिमपुर हरि शंकर प्रजापति के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह से पर्दा हटेगा। फिलहाल कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

गले नहीं उतर रहें हैं चोंट के निशान

‘साहब देखो शरीर पर चोंट के कितने निशान है’, राधेश्याम के घर वालों ने जब शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा तो उन्हें चोंट के निशान दिखाई दिए। घर वाले ही नहीं बल्कि बाहर वाले भी चोंटो के निशानों को आसानी से अपने गले नहीं उतार पा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच-पड़ताल की जा रही है। उसने ईमानदारी से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

राधेश्याम की मौत को लेकर लोगों में इस बात की काना-फूंसी हो रही है कि कही उसकी किसी के आशनाई तो चल रही थी। बल्कि कुछ लोग इस बात को मानने से इंकार भी कर रहें हैं। उनका कहना है कि राधेश्याम के पास इतनी फुर्सत नहीं होती थी कि वह इस तरह की हरकतें करता।

पढ़ें- गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: मुश्ताक अहमद जरगर आतंकवादी घोषित, जानें पूरा मामला

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).