लखनऊ: मायावती ने तोड़ी चुप्पी, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पर कसा तंज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जनता पार्टी से मिली भगत के आरोपों पर आज चुप्पी तोड़ी है। मायावती ने मंगलवार को दो ट्वीट से मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव पर भी हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि बसपा के नेता नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जनता पार्टी से मिली भगत के आरोपों पर आज चुप्पी तोड़ी है। मायावती ने मंगलवार को दो ट्वीट से मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव पर भी हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि बसपा के नेता नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक भाजपा से मिले हुए हैं।

मायावती ने ट्वीट में लिखा है कि समाजवादी पार्टी संरक्षक ने पिछले शपथ ग्रहण समारोह में तो पीएम नरेन्द्र मोदी से अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिलाया था। इस बार तो अपने काम के लिए एक सदस्य को भाजपा में पहले ही भेज दिया है। मायावती का मुलायाम सिंह यादव और अखिलेश यादव पर दो ट्वीट से हमला बोला है।

https://twitter.com/Mayawati/status/1506134217977376768?ref_src=twsrc%5Etfw

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में अम्बेडकरवादी लोगों ने नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों आदि के नाम अधिकांश बदल दिये है। जो अति निन्दनीय व शर्मनाक भी है।

https://twitter.com/Mayawati/status/1506134222020685827?ref_src=twsrc%5Etfw

आगे कहा कि बसपा नहीं बल्कि सपा के संरक्षक ही भाजपा से मिले हैं। मुलायम सिंह यादव तो खुलकर भाजपा से मिले हैं। जिन्होंने भाजपा के पिछले शपथ ग्रहण में अखिलेश यादव को भाजपा से आर्शीवाद भी दिलाया और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को भाजपा में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।

पढ़ें- UP MLC Election 2022: सपा प्रत्याशी के साथ हुई मारपीट, फाड़े कपड़े, दर्जनों सिपाही बने रहे दर्शक

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).