UP Weather Update Today : यूपी में सर्दी का सितम जारी, कई ज‍िलों में 3 ड‍िग्री तापमान, 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी

लखनऊ, 7 जनवरी। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह से ही घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी सितम जारी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में शीतलहर और अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ठंड से बचाव के समुचित उपाय जरूर अपनाने चाहिए। न्यूनतम तापमान में सोमवार तक कोई बदलाव नहीं होगा। 

UP Weather Update Today : अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से सटे जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है। दानिश के अनुसार शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ प्रदेश भर के 37 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बदायूं, कासगंज, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद समेत हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीतलहर और शीत दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके तहत ठंड से बचाव के उपाय के साथ कोहरे में गाड़ी चलाने, फाग लाइट और अन्य सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।

UP Weather Update Today :  इसके अलावा प्रदेश भर के 25 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत कोहरे के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा शीत लहर और दिनभर कोहरे के चलते प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई सबसे अधिक तापमान सोनभद्र के चुर्क में 19.5 डिग्री इटावा में 18.6 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 18 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

कानपुर अयोध्‍या में सबसे कम रहा तापमान
प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम तापमान कानपुर और अयोध्या में 3.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ इसके अलावा सुल्तानपुर और झांसी में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार को घना से अत्यधिक घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही शीतलहर और शीत दिन की स्थितियां भी बनी रहेंगी अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें:-अमिषा राजपाल हत्याकांड: सीओ जीआरपी ने बरेली में दर्ज किया मृतका के परिजनों का बयान

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).