यूपी में तबाही मचाता कोरोना, एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 18,021 नये मामले, और 85 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले सामने आए। वहीं संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले सामने आए। वहीं संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले सामने आये हैं और संक्रमण से 85 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 15,353 नए मामले आए थे और 12 अप्रैल को संक्रमण से सबसे ज्यादा 72 लोगों की मौत हुई थी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 9,309 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 18 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 10, प्रयागराज में आठ, गौतम बुद्ध नगर, रायबरेली तथा संभल में चार-चार मरीजों की मौत हुई है। अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 7,23,582 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से फिलहाल 95,980 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3,474 मरीजों को छुट्टी दी गई है। मंगलवार को सबसे ज्यादा 5382 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं इसके अलावा प्रयागराज में 1856, वाराणसी में 1404 और कानपुर नगर में 1271 मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 टीके की अब तक 93 लाख से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 2.18 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 3.71 करोड़ से अधिक परीक्षण किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नमूनों के परीक्षण के लिए राज्य में 12 नई आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला खोली जा रही हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).