कोरोना की रोकथाम के लिए सीएम योगी द्वारा किये गये कार्यों से PM मोदी संतुष्ट, यहां जानें पूरी बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक कदम हैं वो उठा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पहले से धीमी हुई है। नये केस कम होने के साथ मौत का आंकड़ा भी अब …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक कदम हैं वो उठा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पहले से धीमी हुई है। नये केस कम होने के साथ मौत का आंकड़ा भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन और नीति आयोग पहले ही कर चुका है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर संतोष जताया है। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही प्रधानमंत्री ने पूरे उत्तर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव आरके तिवारी द्वारा दी गई रिपोर्ट से संतुष्ट होकर उन्होंने यूं ही काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश के जिन शहरों में पिछले दिनों संक्रमण तेजी से फैला, उनमें पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल रहा। अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश मुख्य सचिव और वाराणसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से वहां की स्थिति की समीक्षा की। बकौल मुख्य सचिव, उन्होंने पीएम को वाराणसी में कोरोना नियंत्रण की विस्तृत रिपोर्ट देने के साथ ही प्रदेश में कोविड प्रबंधन के तहत किए जा रहे काम की जानकारी दी।

उन्हें बताया कि अब यूपी की संक्रमण दर 3.2 फीसद रह गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 90 फीसद से अधिक हो गई है। उन्हें बताया कि सरकार गांवों को संक्रमण से बचाने के लिए गांव-गांव सर्वे करा रही है।

ग्रामीणों की जांच कराई जा रही है। हर गांव में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी लगातार जिले और वहां के गांवों का दौरा कर भौतिक जायजा ले रहे हैं। इन सारे प्रयासों की प्रधानमंत्री ने सराहना की। सुधार की स्थिति पर संतोष जताया और अधिकारियों को इसी तरह काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

बीते 24 घंटो में राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 7,336 नये मामले आए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 24 घंटो में राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 7,336 मामले आए हैं। यह संख्या 24 अप्रैल को आए 38055 मामलों से लगभग 30 हजार कम है। पिछले 24 घंटों में 19,669 संक्रमित व्यक्ति उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए हैं।

वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 1,23,579 है, जो 30 अप्रैल, 2021 की अधिकतम एक्टिव मामलों की संख्या 3,10,783 से 1.87 लाख कम है। इस प्रकार 30 अप्रैल के सापेक्ष वर्तमान में अधिकतम एक्टिव मामलों की संख्या में 69 फीसदी की कमी आई है।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).