लालगंज, रायबरेली, अमृत विचार : कस्बे के निकट अनापुर मोड़ के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से बारात जा रही कारों ने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर के किशनपुर से मुस्लिम परिवार की एक बारात उन्नाव जिले के मोरवा जा रही थी। तभी लालगंज के निकट तेज रफ्तार बस ने कारों में टक्कर मार दिया। इसमें नफीसून निशा (65) पत्नी मोहम्मद आफाक निवासी मऊगर्बी थाना महाराजगंज जिला फतेहपुर की मौत हो गई।
वहीं किशनपुर गांव के इरफान, दिलशाद, आयद, मोहम्मद साजिद, रेहाना, मोइन, मोहम्मद अफरोज और खागा निवासी मोहम्मद शोएब, अकरम अली, पीरनपुर निवासी रहीमन, महाराजगंज निवासी दिलशाद पुत्र फैज मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें : NHM कर्मचारियों को मिलेगा लाभ : स्थानांतरण नीति लागू, Salary Policy और समान कार्य-समान वेतन पर शीघ्र निर्णय की उम्मीद