उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ दिया इस्तीफा

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  राज्यपाल को इस्तीफा दिया। हालांकि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उनसे कहा है कि वह नई सरकार बनने तक काम करते रहें। इस्तीफा देने के बाद पुष्कर …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  राज्यपाल को इस्तीफा दिया। हालांकि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उनसे कहा है कि वह नई सरकार बनने तक काम करते रहें।

इस्तीफा देने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नया जनादेश मिल गया है, इस कालखंड का काम पूरा हुआ। मैंने माननीय राज्यपाल को अपने समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक आप काम करेंगे।

बता दें विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को 47, कांग्रेस को 19 और निर्दलीय को दो और बसपा को दो सीटें मिली हैं। पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों के अंतर से हराया। ऐसे में सरकार तो भाजपा की बनी लेकिन सीएम खुद की सीट नहीं बचा पाए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).