Chardham Yatra: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंद हुए गंगोत्री मंदिर के कपाट, अब छह माह तक यहां होंगे दर्शन

श्री गंगोत्री धाम। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बने पवित्र मां गंगा मंदिर गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। धार्मिक परम्परा के अनुसार अत्रकूट त्योहार पर वैदिक मंत्रोच्चारण और कपाट बंदी की प्रक्रिया सुबह चार बजे शुरू हुई। 

मुख्य पुरोहित, हक हुक्कधारी, वेद पाठी और विद्वजनों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई यह प्रक्रिया पूर्वाह्न सम्पन्न हुई। तत्पश्चात श्री मां गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोती में बिठाकर मुखवा गाँव शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना किया गया। जहाँ मां गंगा जी की उत्सव प्रतिमा गंगा मंदिर में विराजमान रहेंगी। अब गुरुवार से श्रद्धालुजन शीतकाल में मुखवा स्थित श्री गंगा मंदिर में दर्शन, पूजन कर सकेंगे। 

ये भी पढ़े : 

उत्तराखंड UCC नियमों के प्रावधानों में बदलाव, अब शादी के रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड नहीं होगा अनिवार्य 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.