हल्द्वानी: जानिए, महंगाई से परेशान ट्रांसपोर्टरों ने पर्वतीय क्षेत्रों में कितना बढ़ाया ढुलान भाड़ा

हल्द्वानी, अमृत विचार। महंगा होता डीजल-पेट्रोल और बढ़ती महंगाई के विरोध में देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को माल-भाड़े की नई सूची जारी कर दी गई। जिसके तहत कुमाऊं मंडल में 10 फीसदी ढुलान भाड़ा बढ़ा दिया गया है। नई सूची का किराया 1 जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा, जिसमें …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महंगा होता डीजल-पेट्रोल और बढ़ती महंगाई के विरोध में देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को माल-भाड़े की नई सूची जारी कर दी गई। जिसके तहत कुमाऊं मंडल में 10 फीसदी ढुलान भाड़ा बढ़ा दिया गया है। नई सूची का किराया 1 जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा, जिसमें 5 फीसदी जीएसटी अतिरिक्त होगा।

देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से चार दिन पहले बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सभी ट्रांसपोर्टरों ने माल-भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। बुधवार को ट्रांसपोर्टरों ने एक बार फिर से बैठक कर बढ़ाए गई सूची को सार्वजनिक कर दिया है। देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पंडित दया किशन शर्मा ने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण ट्रांसपोर्टरों ने किराए भाड़ा बढ़ाया है। पिछले डेढ़ माह के अंदर कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं।

खुदरा महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है और विगत कुछ दिनों से ट्रांसपोर्टरों को पुलिस चालान के नाम पर पीड़ित किया जा रहा है। बैठक में राजेंद्र बर्गली, नीरज सिंह हरतोला, सतपाल सिंह, स्वर्ण पाल सिंह, विशाल, रवि कनौजिया, अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी, नवीन मेलकानी, मोहन महतोलिया, नंदन सिंह, कमल किशोर जोशी, भोपाल सिंह, ललित रौतेला, सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

कुमाऊं मंडल में 10 फीसदी ढुलान भाड़ा बढ़ाने को लेकर देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि महंगाई चरम सीमा पर है। इसने घर से लेकर दफ्तरों तक अपने पैर जमा लिए है, जिससे आम जन के साथ व्यापारी व ट्रांसपोर्टर भी परेशान हो गए है। हरजीत सिंह ने कहा कि हालात यह हैं कि एक वाहन खरीदना भी अब लोगों के लिए पहाड़ खरीदने जैसा हो गया है। वाहनों के पार्ट्स महंगे होने से उनकी बाजार में कीमत बढ़ गई है। वहीं पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों का काम प्रभावित हो रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। यहीं नहीं बीमा तक महंगा कर दिया गया है। ऐसे में माल-भाड़ा बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है।

नई भाड़ा सूची

जगह, हल्द्वानी से पूरानी दरें(रुपये प्रति क्विंटल), नई दरें (रुपये प्रति क्विंटल)
नैनीताल, 60, 70
अल्मोड़ा, 80, 92
रानीखेत, 80, 92
बागेश्वर, 110, 125
चम्पावत, 130,150
पिथौरागढ़, 150, 170
डीडीहाट, 160, 180
धारचूला, 200, 230
मुनस्यारी, 200, 230
थल, 150, 170
बेरीनाग, 130, 150
देवाल, 150, 170

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).