उधम सिंह नगर: बीवी ने प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

बाजपुर,अमृत विचार। पुलिस ने थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा काजी निवासी जसवंत सिंह की हत्या खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार जसवंत की पत्नी ने ही अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी से ही पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कत्ल …

बाजपुर,अमृत विचार। पुलिस ने थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा काजी निवासी जसवंत सिंह की हत्या खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार जसवंत की पत्नी ने ही अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी से ही पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कत्ल के बाद मृतक की पत्नी ने प्रेमी को यह कह कर भगा दिया था कि वह सब संभाल लेगी। उसने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की।

गौरतलब है कि शनिवार रात गांव रम्पुराकाजी निवासी जसवंत सिंह (40) अपनी पत्नी सुरजीत कौर और दो बेटों के साथ दो चारपाइयों पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। रात में किसी वक्त अज्ञात लोगों ने जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके पर एक धमकी भरा पत्र और सफेद टोपी बरामद हुई थी, जो दूसरे समुदाय के किसी व्यक्ति के घटनास्थल पर होने का इशारा कर रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने मृतक की पत्नी सुरजीत कौर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका ग्राम भोगपुर डैम निवासी रणजीत सिंह से प्रेम संबंध था। वह उसके साथ रहना चाहती थी। उसके कहने पर रणजीत सिंह ने सो रहे जसवंत की कनपटी पर गोली चलाई। वहां छोड़ा गया धमकी भरा पत्र रणजीत ने अपने भतीजे बंटी से लिखवाया था। सफेद रंग की टोपी वह पुलिस को गुमराह करने के लिए खरीद कर लाया था, जो मौके पर फेंक गया था।

सुरजीत कौर अपने छोटे पुत्र को रणजीत का बेटा बताती है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया तथा हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। एएसपी का कहना है कि पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).