सुलतानपुर: बार एसोसिएशन चुनाव में 1853 अधिवक्ताओं ने डाला वोट, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

छह बूथों पर 2080 मतदाताओं में से करीब 89.1 फीसदी ने किया मतदान, 10 सितंबर को होगी मतगणना

जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो गया। छह बूथों पर कुल 2080 मतदाताओं में से 1853 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 89.1 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सुलतानपुर, अमृत विचार : जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो गया। छह बूथों पर कुल 2080 मतदाताओं में से 1853 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 89.1 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

एल्डर्स कमेटी की निगरानी में सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो निर्धारित समय तक चली। न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध समेत चुनाव से जुड़े सभी निर्धारित नियमों का पालन कराया गया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली।

अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब मतगणना से होगा। 10 सितंबर को मतगणना होगी, जबकि 11 सितंबर को विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। ट्रेजरार पद पर शशि सिंह तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी के महिला आरक्षित पद पर सरोज सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दूबे ने मतदान प्रक्रिया में सहयोग के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया।

चुनाव व्यवस्था में एल्डर्स कमेटी के सदस्य सूर्य प्रकाश पाण्डेय, प्रेमदत्त पाठक, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, अनिल दूबे, अनिल शुक्ल, कृपाशंकर सिंह, शिशिर सिंह, कुलदीप पाठक, हरीश्वर सिंह, अशोक शुक्ल, अशोक सिंह विसेन, पुषपलता मौर्य , राजेश शुक्ल, बजरंग दूबे, रेखा गुप्ता, अनिल मिश्र, अजीजुर्रहमान, अरविंद सिंह राजा, विजय पांडेय, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, नागेंद्र सिंह, करुणाशंकर दूबे, राय साहब सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रामकृष्ण चतुर्वेदी, शहर कोतवाल सुरेश मिश्र, सीताकुंड चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

मतदान के बाद बोले अधिवक्ता

अधिवक्ता अब्बास अहमद खान, संतोष पांडेय और अरविंद सिंह राजा, रुद्र प्रताप सिंह मदन ने मतदान के बाद कहा कि बार एसोसिएशन का चुनाव अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर उन्होंने एल्डर्स कमेटी और चुनाव व्यवस्था में लगे सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतगणना भी पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगी।

संबंधित समाचार