ब्रिटेन से लौटी कोरोना संक्रमित महिला ने अधिकारियों को दिया चकमा, दिल्ली से पहुंच गई आंध्र प्रदेश लेकिन…

अमरावती, (आंध्रप्रदेश)। ब्रिटेन से दिल्ली पहुंची कोरोना संक्रमित महिला अधिकारियों को चकमा देकर ट्रेन से आंध्र प्रदेश पहुंच गई लेकिन राजा महेंद्रवरम में उसे पकड़ा गया और बेटे के साथ उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके ‘स्वाब’ के …

अमरावती, (आंध्रप्रदेश)। ब्रिटेन से दिल्ली पहुंची कोरोना संक्रमित महिला अधिकारियों को चकमा देकर ट्रेन से आंध्र प्रदेश पहुंच गई लेकिन राजा महेंद्रवरम में उसे पकड़ा गया और बेटे के साथ उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके ‘स्वाब’ के नमूने एकत्र कर जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणुविज्ञान संस्थान में भेजे गए हैं।

जांच में यह पता लगाया जायेगा कि महिला और उसका बेटा ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये प्रकार के संपर्क में तो नहीं आए। ब्रिटेन में कोविड-19 के तेजी से फैलने वाले नये प्रकार के वायरस का पता लगने के बाद से देश हाई अलर्ट पर है। ऐहतियात के लिए कई उपाय बरते जा रहे हैं। इनमें ब्रिटेन से हाल में लौटे यात्रियों की तेजी से जांच भी शामिल है। नई दिल्ली स्थित पृथक-वास केंद्र से कथित रूप से भाग कर अपने गृह नगर आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम पहुंची महिला को रेलवे पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने पकड़ लिया और बुधवार की आधीरात के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों के अनुसार महिला ने उन्हें बताया कि अफसरों ने उसके लिए गृह पृथक-वास की अनशंसा की थी और इसी के चलते वह नई दिल्ली से खुद यहां (राजामहेंद्रवरम) आ चली आई, क्योंकि वायरस संक्रमण के कोई लक्षण भी नहीं थे। महिला का बेटा उसे लेने के लिये दिल्ली गया था। बेटे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों को पृथक कमरों में रखा गया है। महिला ब्रिटेन में शिक्षिका के तौर पर काम करती है वह 21 दिसंबर को भारत आयी थी और उसकी उड़ान नई दिल्ली में उतरी। जांच के दौरान महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी और इसके बाद उसे वहां पृथक-वास केंद्र में रखा गया था।

हालांकि, वह कथित रूप से अपने बेटे के साथ वहां से फरार हो गयी और आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस से वह राजामहेंद्रवरम पहुंची। दिल्ली पुलिस के अलर्ट के बाद रेलवे पुलिस को पता चला कि महिला आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी कोच में यात्रा कर रही है, इसके बाद यह जानकारी राजामहेंद्रवरम के अधिकारियों को दी गयी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).